{"_id":"6832053b3a89d256d80adb16","slug":"education-news-in-district-champawat-news-c-229-1-shld1026-124323-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: वीआरसी पाटी में बच्चों को मिला गणित का ज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: वीआरसी पाटी में बच्चों को मिला गणित का ज्ञान
Sat, 24 May 2025 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 24 May 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। वीआरसी पाटी में शिक्षक शिक्षा के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय गणित चौपाल का आयोजन किया गया। प्रभारी वीआरसी समन्वयक गंगा दत्त भट्ट के दिशा निर्देशन और शिक्षक रवीश पचौली से संचालन में अजीम प्रेम जी फाउंडेशन के गौरव ने बच्चों को विभिन्न प्रकार की गणितीय आकृतियों को बनाना, क्षेत्रफल और परिणाम आदि की जानकारी प्रदान की। खड़क सिंह ने गणितीय संक्रियाओं को अबेकस की सहायता से हल करना सिखाया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय पोखरी शिक्षक मुकेश कर्नाटक ने विभिन्न प्रयोगों से मापन को स्पष्ट किया। इस दौरान प्रतियोगिताएं कराई गईं। 40 प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यहां सीएस मौनी, शंकर भट्ट, कमल जोशी, प्रकाश राम, उत्तम नाथ, रेखा जोशी, पुष्पा मौनी, गीता गहतोड़ी आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन