{"_id":"678a9047a5aeb32d2503c64a","slug":"education-news-in-district-champawat-news-c-229-1-cpt1002-118567-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: अतिथि शिक्षकों के सहारे चल रहा है चौड़ामेहता का अटल उत्कृष्ट स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: अतिथि शिक्षकों के सहारे चल रहा है चौड़ामेहता का अटल उत्कृष्ट स्कूल
Fri, 17 Jan 2025 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 17 Jan 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
रीठा साहिब (चंपावत)। अटल उत्कृष्ट विद्यालय चौड़ामेहता अतिथि शिक्षकों के भरोसे संचालित हो रहा है। स्कूल के उच्चीकरण के बाद से अभी तक यहां प्रधानाचार्य का पद तक नहीं भरा गया है। आगामी 15 फरवरी से बोर्ड परीक्षा शुरू होने जा रही हैं। शिक्षकों की कमी के चलते दिक्कत हो रही है।
इंटरमीडिएट में सभी अतिथि शिक्षक रखे गए हैं। एकमात्र गणित के प्रवक्ता को प्रभारी प्रधानाचार्य का दायित्व भी दिया गया है। विद्यालय के कार्य उन्हें देखने पड़ते हैं। हाईस्कूल में 39, इंटर कला वर्ग में 21, विज्ञान वर्ग में 10 विद्यार्थियों को मिलाकर कुल 70 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। स्कूल की कुल छात्र संख्या 225 है।
इसमें एक अध्यापक सहित आठ अतिथि शिक्षक बच्चों को पढ़ा रहे हैं। स्कूल में रात्रि चौकीदार और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का पद रिक्त है। स्कूल में चहारदीवारी क्षतिग्रस्त है। स्कूल तक पहुंचने वाले रास्ते खराब हो गए हैं।
विज्ञापन
स्कूल में बच्चों के शारीरिक विकास के लिए एक अदद मैदान तक नहीं है। मेहरबान सिंह बिष्ट सीईओ ने कहा कि शासन स्तर से शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया गतिमान है।