फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Echo of Mother's praises in Maa Purnagiri Dham

Champawat News: मां पूर्णागिरि धाम में मां के जयकारों की गूंज

Thu, 03 Oct 2024 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 03 Oct 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Echo of Mother's praises in Maa Purnagiri Dham
टनकपुर (चंपावत)। पहली शारदीय नवरात्रि के साथ ही उत्तर भारत से मां पूर्णागिरि के दर्शन को श्रद्धालुओं के आने का क्रम शुरू हो गया है। बुधवार को सुबह से ही मां के डोलो के साथ श्रद्धालुओं के जत्थे आगे बढ़ने से माहौल भक्तिमय हो गया। प्रशासन ने क्षेत्र में पेयजल, बिजली और सड़क सुविधा को प्रशासन ने सुचारु कर दिया है। मंदिर कमेटी की ओर से मुख्य मंदिर में साफ सफाई, आरती, लाइट की व्यवस्था की गई है। मंदिर में स्वयंसेवक की तैनाती पुजारी की ओर से रहेगी।
विज्ञापन

तीन अक्तूबर से शुरू होने वाले मेले को लेकर एसडीएम आकाश जोशी ने बताया कि सड़क, पानी, बिजली आपूर्ति सुचारु करा दी है। मेला क्षेत्र में 33 हैंडपंप भी चालू कर दिए गए हैं। पेयजल लाइनों की भी मरम्मत हो गई है। पहली शारदीय नवरात्रि आरंभ होने से पहले ही श्रद्धालुओं के जत्थे धाम क्षेत्र में बुधवार से ही पहुंचने लगे। मंदिर समिति अध्यक्ष तिवारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इधर, पीलीभीत के जत्थे डोले से साथ आगे बढ़े तो माहौल भक्तिमय हो गया। बताया गया कि धूनी स्थल पर बृहस्पतिवार से 10 दिन तक श्रीमद्भागवत कथा का भी आयोजन किया गया है। कथा वाचक गिरीशानंद शास्त्री कथा सुनाएंगे।
विज्ञापन

----
रात आठ से सुबह पाच बजे तक ठूलीगाड़, भैरव मंदिर तक वाहन संचालन रहेगा ठप, पुलिस तैनात
टनकपुर। मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग सख्त हो गया है। सीओ शिवराज सिंह राणा ने बुधवार को सीओ कार्यालय में पुलिस अधिकारियों और टैक्सी संचालकों की बैठक ली। बताया कि मेले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यातायात नियमों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ठूलीगाड़ से भैरव मंदिर के बीच अंधेरा होते ही शाम सात से सुबह पांच बजे वाहन संचालन बंद रहेगा। दो-दो प्लाटून पीएसी, एसडीआरएफ टीम, दमकल टीम और बाहर से 60 अतिरिक्त पुलिस, होम गार्ड और पीआरडी जवानों को तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed