{"_id":"825f082fcd40a73ca092a837aa189720","slug":"each-child-will-be-fed-elbendajol-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक बच्चे को खिलाई जाएगी एलबंडाजोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक बच्चे को खिलाई जाएगी एलबंडाजोल
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी
Updated Fri, 05 Feb 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीआरसी में 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि निवारण दिवस की तैयारियों पर चर्चा की गई। खंड शिक्षाधिकारी रणजीत सिंह नेगी की अध्यक्षता एवं ब्लॉक समन्वयक देवीदत्त जोशी के संचालन में हुई बैठक में प्रत्येक बच्चे को कृमिनाशक दवा खिलाने पर मंथन किया गया।
विज्ञापन
उप शिक्षाधिकारी मनीष बिष्ट ने कहा कि किसी भी कार्यक्रम की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि उसका क्रियान्वयन किस प्रकार किया जाता है। बीईओ नेगी ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय के बच्चों को एलबंडाजोल की गोली खाने को दी जाएगी, जिससे पेट के कीड़े समाप्त किए जा सकें। स्वास्थ्य विभाग के बीपीएम दीपक जोशी ने बताया कि 30 फीसदी बच्चों की बीमारी का मुख्य कारण पेट में कीड़े होना है।
विज्ञापन
उन्होंने कीड़ों की उत्पत्ति और उसके निवारण के उपाय बताए। साथ ही प्रत्येक विद्यालय के लिए प्रचार सामग्री उपलब्ध की। बैठक में भगवती प्रसाद जोशी, पीएस मेहता, शंकर अधिकारी, पल्लव जोशी, जीडी भट्ट, गंगा गिरि, एडी सोराड़ी, प्रदीप ओली, भुवन जोशी, केडी जोशी, शंकर नाथ महंत आदि प्रधानाचार्य और सीआरसी समन्वयक मौजूद थे।
विज्ञापन