{"_id":"973fe9133fc08738b04594b63fe97a60","slug":"e-rickshaws-will-appear-soon-in-champawat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत में जल्द दिखेंगे ई-रिक्शे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत में जल्द दिखेंगे ई-रिक्शे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sun, 25 Oct 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत में जल्द ही ई-रिक्शा चलने लगेंगे। लीड बैंक ने इसकी पहल की है। बैंक की ओर से रविवार को बैटरी युक्त ई-रिक्शे का कई रुटों पर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
लीड बैंक अधिकारी आनंद सिंह रावत ने बताया बैंक ई-रिक्शा के लिए लोगों को वित्त पोषित करेगा। रविवार को कलक्ट्रेट, डिग्री कॉलेज, ललुवापानी रूट पर इसकी टेस्टिंग की गई। इस रिक्शे के माध्यम से चंपावत से संपर्क मार्गों पर आवाजाही सुचारू हो सकेगी। अभी तक लोगों को ज्यादातर संपर्क मार्गों पर आवाजाही के लिए साधनों की खास उपलब्धता नहीं है।
विज्ञापन
ई-रिक्शा के प्लांट हैड हरिओम शर्मा ने बताया कि मैदान में 850 वॉट और पहाड़ के लिए 1250 वॉट की बैटरी उपयुक्त है। बैटरी से संचालित होने से न केवल सस्ता है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी मुफीद है। राज्य टेंपो एसोसिएशन की मांग पर ई-रिक्शे का अस्थाई रजिस्ट्रेशन देने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं बैंक भी प्रशासन से लोगों की सुविधा के मद्देनजर नियमों में शिथिलता देने के लिए प्रशासन से मंत्रणा करेगा।
विज्ञापन