फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Dussehra fair site in marginal Tamli will be beautified

Champawat News: सीमांत तामली में दशहरा मेला स्थल का सौंदर्यीकरण होगा

Fri, 10 Nov 2023 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 10 Nov 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Dussehra fair site in marginal Tamli will be beautified
चंपावत। पर्यटन विभाग की ओर से जिले के सीमांत तामली में दशहरा मेला आयोजन स्थल का सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। विभाग की ओर से जिला योजना वर्ष 2023-24 में दशहरा मेला स्थल के विस्तारीकरण के लिए दस लाख रुपये की राशि आवंटित की गई है। इसके सापेक्ष कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग की ओर से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर निर्माण कार्य शुरू किए जाने की कवायद तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि सीमांत क्षेत्र के तामली में लंबे समय से दशहरा मेला स्थल के सौंदर्यीकरण की मांग उठाई जा रही थी। इस पर विभाग को शासन की ओर से चालू वित्तीय वर्ष की जिला योजना में दस लाख रुपये की राशि आवंटित कर दी गई है। जल्द ही कार्यदायी संस्था की ओर से निर्माण कार्य के लिए निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी।
विज्ञापन

बाक्स
दर्शकों की सुविधा के लिए मेला स्थल में होगा टिन शेड का निर्माण
चंपावत। सीमांत तामली में दशहरा महोत्सव स्थल के विस्तारीकरण के लिए स्वीकृत राशि से बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। महोत्सव स्थल में दर्शकों की सुविधा के लिए टिन शेड का निर्माण किया जाएगा। सीमांत क्षेत्र में बड़े पैमाने पर दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जाता है। जिसमें आसपास के गांवों के अलावा पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में लोग दशहरा महोत्सव के कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
महोत्सव आयोजन समिति ने जताई खुशी
चंपावत। तामली के दशहरा महोत्सव स्थल के विस्तार का कार्य जिला योजना में शामिल किए जाने पर महोत्सव आयोजन समिति ने खुशी का इजहार किया है। समिति अध्यक्ष देवेंद्र जोशी, पूर्व ग्राम प्रधान विपिन जोशी, महा सिंह, भुवन जोशी, प्रहलाद सिंह, मदन पांडेय आदि का कहना है कि महोत्सव स्थल से विस्तार से क्षेत्र में पर्यटन संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed