{"_id":"57fe66fc4f1c1b833928e21a","slug":"during-drilling-of-the-workers-killed-in-landslide","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रिलिंग के दौरान चट्टान खिसकने से श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रिलिंग के दौरान चट्टान खिसकने से श्रमिक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीरीठासाहिब (चंपावत)
Updated Wed, 12 Oct 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूखीढांग-टांण निर्माणाधीन सड़क पर ड्रिलिंग का काम करते वक्त एक श्रमिक के ऊपर चट्टान खिसकने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मंगलवार दिन में ढाई बजे बुड़म गांव निवासी त्रिलोक सिंह (35) पुत्र गोपाल सिंह अकेला ही मशीन से ड्रिलिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान त्रिलोक के ऊपर चट्टान खिसकने से वह भी मलबे के साथ लगभग 500 फीट गहरी खाई में गिर गया। अन्य मजदूरों ने बमुश्किल त्रिलोक को खाई से निकाला और लोहाघाट अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
मोबाइल का सिगनल नहीं मिलने के कारण दो घंटे बाद घटना की जानकारी पूर्व प्रधान किशन सिंह और मृतक के भाई बची सिंह ने रीठासाहिब थाना पुलिस को दी। एसओ ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट भेजा। चिकित्साधीक्षक डा. मनजीत सिंह ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। डॉ. सिंह के अनुसार सिर और पैर पर काफी चोट लगी थी। त्रिलोक की चार बेटियां और दो बेटे हैं। हादसे के बाद मृतक की पत्नी एवं अन्य परिजन अपनी सुधबुध खोए हुए है। शव को अंतिम संस्कार के लिए उसके परिजन पैतृक गांव ले गए हैं।
विज्ञापन