{"_id":"6a0b483773b6149e510c3f60","slug":"due-to-the-change-in-weather-the-number-of-patients-increased-in-the-district-hospital-champawat-news-c-229-1-cpt1009-139320-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मौसम बदलाव से जिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मौसम बदलाव से जिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़
Mon, 18 May 2026 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 18 May 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अस्पताल की ओपीडी में 450 से अधिक मरीज पहुंचे। पंजीकरण काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कक्षों तक लंबी-लंबी कतारें लग गईं। पंजीकरण काउंटर पर सुबह से ही लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं जो दोपहर तक जारी रहीं।
अस्पताल पहुंचे अधिकतर मरीज वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और सांस लेने में दिक्कत से परेशान थे। सुबह से लोग अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। डॉक्टरों को भी सामान्य से अधिक मरीजों को देखना पड़ा। यह स्थिति दिनभर बनी रही। पीएमएस डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि इस तरह की भीड़ मौसम बदलने के साथ अक्सर देखी जाती है। उन्होंने मरीजों से सावधानी बरतने और साफ-सफाई का ध्यान रखने की अपील की। संवाद