फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Drones will keep an eye on the international border and interdistrict border

Champawat News: अंतरराष्ट्रीय सीमा और अंतरजनपदीय सीमा पर रहेगी ड्रोन की नजर

Thu, 18 Apr 2024 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 18 Apr 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Drones will keep an eye on the international border and interdistrict border
चंपावत/टनकपुर। लोकसभा निर्वाचन को प्रभावित करने वाले तत्वों पर निगरानी रखे जाने के लिए आठ ड्रोन सर्विलांस टीम गठित की गई हैं। ड्रोन के माध्यम से विभिन्न थाना क्षेत्रों के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों के साथ ही अंतर जनपदीय और अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में सघन निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन

एसपी अजय गणपति ने बताया कि सभी थानाध्यक्षों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक ड्रोन सर्विलांस टीम में एक ऑपरेटर और हेल्पर तैनात हैं। सर्विलांस टीमें मनिहारगोठ अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर, शारदा बैराज क्षेत्र, धनुषपुल, गुदमी, पचपकारिया, जगपुडापुल, मझपीपल मडलक पंचेश्वर क्षेत्र, कोलीढेक, सिंगदा, बोतड़ी, घाट, वालिक, देवीधुरा और खर्ककार्की चंपावत क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं।
विज्ञापन

इधर टनकपुर में नेपाल सीमा से सटे थाना क्षेत्र के सात अतिसंवेदनशील और चार संवेदनशील मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। ककरालीगेट में ड्रोन से मतदान पार्टियों के आने पर नजर रही। सीओ शिवराज सिंह राणा ने बताया कि तीन ओर से नेपाल सीमा से सटे संवेदनशील थपलियालखेड़ा प्राथमिक स्कूल में 126 मतदाता कड़ी सुरक्षा में अपने मत का प्रयोग करेंगे। इस बीच नेपाल सीमा सील होने से आवाजाही बंद रही। इससे बैराज मार्ग पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed