फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   DRM angry due to encroachment on main gate of railway station

Champawat News: रेलवे स्टेशन के मेन गेट पर अतिक्रमण से डीआरएम नाराज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jan 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
DRM angry due to encroachment on main gate of railway station
टनकपुर रेलवे स्टेशन में कोच केयर सेंटर का निरीक्षण करती डीआरएम रेखा यादव। संवाद - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल की डीआरएम (मंडलीय रेल प्रबंधक) रेखा यादव ने शुक्रवार को पीलीभीत से टनकपुर तक रेल पथ संरक्षा का निरीक्षण किया। उन्होंने टनकपुर स्टेशन के मेन गेट के आसपास रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण पर नाराजगी जताई। उन्होंने सीनियर डीएन को अतिक्रमण का सर्वे कर शीघ्र रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन

पीलीभीत से टनकपुर तक संरक्षा विंडो ट्रेनिंग निरीक्षण करते हुए डीआरएम शुक्रवार को यहां पहुंचीं। उन्होंने स्टेशन में आरक्षण केंद्र, स्टेशन मास्टर कार्यालय, रेस्ट हाउस, आरपीएफ चौकी, ट्रेन पासिंग, जीआरपी चौकी, स्टेशन के शौचालयों, टेक्नीशियन कक्ष, कंप्रेसर कक्ष, पिट लाइन, कोच केयर सेंटर के साथ ही यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

स्टेशन की सफाई व्यवस्था पर संतोष जताते हुए उन्होंने सफाई की व्यवस्था बेहतर बनाए रखने और शौचालयों में पानी का उचित प्रबंध करने को कहा। इसके अलावा स्टेशन के भवनों में आ रही सीलन को जल्द दूर करने, रेस्ट हाउस में सोफे की व्यवस्था, अधीनस्थ कर्मचारियों के लिए अलग से रूम की व्यवस्था करने, पिट लाइन में बनबसा छोर पर हाईमास्ट लाइट लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य रोहित गुप्ता, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी नीतू, मंडल इंजीनियर रंजीत सिंह डकरवाल, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विद्युत (परिचालन) विनीत कुमार, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर मनीष गंगवार, स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी, स्टेशन मास्टर सूरज कुमार, अवधेश कुमार, आरपीएफ उप निरीक्षक दीपक डांगर आदि मौजूद थे।

टनकपुर-दिल्ली सायंकालीन ट्रेन चलाने की मांग
टनकपुर। निरीक्षण में आईं इज्जनगर रेल मंडल की मंडलीय प्रबंधक रेखा यादव से मिले शहर के व्यापारियों ने टनकपुर से दिल्ली के लिए सायंकालीन और टनकपुर-देहरादून के लिए ट्रेन चलाने की मांग की। डीआरएम को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि रात्रि में दिल्ली के लिए कोई ट्रेन नहीं होने से टनकपुर से धारचूला तक के व्यापारियों को रेल सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष शाहीद हुसैन, महामंत्री संजय पांडेय, पूर्व सभासद मुकेश साहू, राज सिंह, सर्वेश कुमार, अंकित अग्रवाल आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed