फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Drinking water scheme damaged near Kotwali

कोतवाली के समीप पेयजल योजना क्षतिग्रस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Drinking water scheme damaged near Kotwali
ंपावत में कोतवाली के समीप क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला मुख्यालय के विभिन्न वार्डों को जोड़ने वाली हिंगलादेवी पेयजल योजना कोतवाली के पास क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके चलते लोगों को पिछले दो दिनों से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पाइप लाइन क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में एक पुलिस कर्मचारी पर आरोप लगा है।
विज्ञापन

हिंगलादेवी को जाने वाली पेयजल लाइन कोतवाली से होकर गुजरती है। जिसके बाद हिंगलादेवी में बने पेयजल टैंक से क्षेत्र में जलापूर्ति होती है। पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से यहां के लोग दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता परमानंद पुनेठा ने बताया कि जांच करने के बाद पाया गया कि थाने में तैनात एक पुलिस कर्मी ने पानी की लाइन को क्षतिग्रस्त किया है। संपर्क करने पर वह अभद्रता पर उतारू हो जा रहा है। उन्होंने बताया कि पेयजल लाइन को ठीक करने का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही पेयजल लाइन ठीक हो जाएगी। इस संबंध में कोतवाल धीरेंद्र कुमार का कहना है कि उनके संज्ञान में इस तरह का कोई मामला नहीं आया है। अगर कोई लिखित में शिकायत करता है तो संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed