फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Drinking water scarcity started in Talladesh as summer begins

गर्मी शुरू होने के साथ शुरू हुआ तल्लादेश में पेयजल किल्लत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Drinking water scarcity started in Talladesh as summer begins
नेपाल सीमा से लगे सिमिया उरी गांव में नौले से पानी भरते नन्हें बच्चें। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश क्षेत्र में गर्मी शुरू होने के साथ ही पेयजल संकट का भी आगाज हो गया है। पानी की कमी के चलते ग्रामीणों को दूरदराज से पानी ढोने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की जल संस्थान से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद सिंह उरियाल का कहना है कि सिमिया उरी, तामली, पोलप, रायलगांव सहित तल्लादेश के कई इलाकों में पांच दिन से नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पानी नहीं मिलने से गांव के लोगों को लॉकडाउन के बीच दूरदराज नौलों से पानी ढोने को मजबूर होना पड़ रहा है। लॉकडाउन की वजह से स्कूल बंद होने से पानी ढोने के काम में छोटे बच्चे भी लगे हैं। ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति को सुचारू करने की मांग की है। उधर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता विलाल युनूस का कहना है कि खामी को दूर कर पेयजल आपूर्ति को सुचारू करने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed