फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Drinking water crisis in Amauli village for 10 days

पाटी ब्लाक के अमौली गांव में 10 दिनों से पेयजल संकट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in Amauli village for 10 days
चंपावत जिले के अमौली गांव में पेयजल को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। पाटी ब्लॉक के अमौली गांव में पिछले 10 दिनों से पानी नहीं आ रहा है। जिससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कुछ दिन पूर्व पेयजल लाइन को मरम्मत की थी, लेकिन पेयजल स्रोत के पास फिर से लाइन खराब हो गई है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान निशा देवी, सामाजिक कार्यकर्ता पूर्ण चंद्र, महेश चंद्र, दिनेश चंद्र, जगदीश चंद्र, हरीश चंद्र, प्रकाश, नारायण राम, गणेश कुमार, नवीन कुमार, कांति बल्लभ, केशव दत्त, हीरा देवी आदि का कहना है कि सरकारी नलों पर पानी न आने के कारण ग्रामीणों को प्राकृतिक जल स्रोतों से प्यास बुझानी पड़ रही है। पेयजल स्रोत से पानी की लाइन खराब होने के कारण गांव में पानी नहीं आ रहा है। कई बार जल संस्थान के अधिकारियों को फोन किया गया लेकिन विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वहीं विभाग के जेई चंद्रशेखर पंत ने बताया कि अमौली गांव को आने वाले पेयजल स्रोत के पास पेयजल लाइन मरम्मत का कार्य चल रहा है दो दिन बाद लाइन ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed