{"_id":"6851a9c64bcdd3056206f299","slug":"drinking-water-crisis-deepens-in-vishwakarma-tok-of-patan-patni-champawat-news-c-229-1-shld1019-125378-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पाटन पाटनी के विश्वकर्मा तोक में गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पाटन पाटनी के विश्वकर्मा तोक में गहराया पेयजल संकट
Tue, 17 Jun 2025 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड लोहाघाट के ग्राम पंचायत पाटन पाटनी के विश्वकर्मा तोक में पेयजल संकट गहरा गया है। यहां रहने वाले 35 परिवारों को पेयजल के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। तोक के लिए बनी पेयजल योजना में जलापूर्ति न होने से लोगों परेशान हैं। ग्रामीणों की दिक्कतों को देखते हुए जल संस्थान टैंकरों के जरिये जलापूर्ति कर रहा है।
सामाजिक कार्यकर्ता मोहन पाटनी ने बताया कि विश्वकर्मा तोक में कुल 80 परिवार निवास करते हैं जिन्हें झूमा पेयजल योजना से जलापूर्ति होती है। उन्होंने बताया कि कुछ समय से इस योजना के माध्यम से 35 परिवारों को पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण सुनील कुमार, नवीन राम, राजेंद्र प्रसाद और गुड्डू ने बताया कि पानी की आपूर्ति बाधित होने के कारण लोग करीब एक किमी दूर स्थित प्राकृतिक जलस्रोत से पानी लाने को मजबूर हैं। जल संस्थान पानी टैंकरों के माध्यम से पहुंचा रहा है लेकिन लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने जल संस्थान से पेयजल समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।