फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Drinking water crisis deepens in frontier Dungarleti

Champawat News: सीमांत डुंगरालेटी में पीने के पानी का संकट गहराया

Tue, 27 Jun 2023 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 27 Jun 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis deepens in frontier Dungarleti
लोहाघाट के सीमांत डुंगरालेटी में पिकअप वाहन के जरिए बांटा जा रहा है पानी।
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के नेपाल सीमा से लगे डूंगरालेटी क्षेत्र में लोग पेयजल के लिए परेशान हैं। लोगों ने जल संस्थान से क्षतिग्रस्त पेयजल योजना ठीक करने की मांग उठाई है। इसके लिए क्षेत्र की पीएलवी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव को पत्र लिखकर समस्या उठाई है।
विज्ञापन

पीएलवी उषा देवी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को पत्र लिखकर बताया कि क्षेत्र में करीब दो हजार की आबादी को पेयजल नहीं मिल पा रहा है। जल संस्थान की ओर से बिछाई गई पाइप लाइन कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। लोग कई किलोमीटर दूर जाकर पेयजल की आपूर्ति कर रहे हैं। बताया कि पेयजल स्रोत पर भी घंटों इंतजार के बाद मुश्किल से पानी मिल रहा है। हालांकि योजना ग्राम पंचायत को हस्तांतरित है लेकिन योजना इतनी क्षतिग्रस्त हो चुकी है कि ग्राम पंचायत भी मरम्मत करने में सक्षम नहीं है।
विज्ञापन

पीएलवी ने बताया कि जल संस्थान क्षेत्र में टैंकरों के जरिये पानी बांट रहा है लेकिन इसका लाभ सिर्फ सड़क क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों को ही मिल पा रहे हैं। पीएलवी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव से जल संस्थान को पेयजल योजना की मरम्मत के लिए निर्देशित करने की मांग की है। यह भी बताया कि गांव में जल जीवन मिशन से गांव के लिए पेयजल योजना पास हुई है। इसके टेंडर भी हो चुके हैं लेकिन उसे बनने में अभी दो साल से अधिक समय लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed