फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Drew crowds to the new bank

नए लेने बैंक में उमड़ी भीड़

Thu, 10 Nov 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत। Updated Thu, 10 Nov 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Drew crowds to the new bank
नए लेने बैंक में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

चंपावत। नए नोट लेने के लिए बैंक में भीड़ उमड़ी। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। थ्वालखेड़ा के ग्राम प्रधान सतीश पांडेय की शादी 30 नवंबर को होनी है। मगर ब्याह की तैयारी लटकी है। टैंट हाउस की बुकिंग फाइनल नहीं हो सकी है। वहीं एकाएक कीमतें बढ़ने से सोने के आभूषण की खरीद पर भी असर पड़ा है और शादी का बजट बिगड़ गया है। परिवार करीब 20 प्रतिशत अधिक खर्च होने की संभावना जता रहा है।

विज्ञापन


500, 1000 रुपए के नोट को बंद करने से काले धन पर तो करारी चोट हुई है, लेकिन इसके दूसरे असर भी हो रहे हैं। प्रधान सतीश जोशी भी इन नोटों के बंद होने से प्रभावित होने वालों में से हैं। बताते हैं कि शादी के लिए चार नवंबर को उन्होंने 99 हजार रुपए निकाले। आठ नवंबर तक इस रकम में से 29 हजार खर्च किए और अब 70 हजार रुपए बच गए।
विज्ञापन


500, 1000 रुपए के इन नोटों का उपयोग टैंट हाउस की बुकिंग, सोने के आभूषण की अग्रिम अदायगी, कपड़े सहित कई मदों में किया जाना था लेकिन अब सतीश को इन सबमें दिक्कतें आ रही हैं। बताते हैं कि टैंट हाउस, स्वर्णकार, वस्त्र विक्रेता बड़े पुराने नोट नहीं ले रहे हैं। सोने की कीमत भी 37 हजार रुपए से बढ़कर 40 हजार रुपए प्रति तोला हो गई है। चेकों को भी स्वीकार नहीं किया जा रहा हैं। बैंकों से एटीएम के जरिए एक दिन में अधिकतम दो हजार रुपए निकाले जा सकते हैं। ऐसे में दिक्कतें बढ़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed