फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Drainage arrangements will be made in Tanakpur, Banbasa

Champawat News: टनकपुर, बनबसा में होगी ड्रेनेज की व्यवस्था

Sat, 02 Sep 2023 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 02 Sep 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Drainage arrangements will be made in Tanakpur, Banbasa
ड्रेनेज प्लान को लेकर बैठक में मौजूद अ​धिकारी और जनप्रतिनि​धि। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। मुख्यमंत्री की घोषणा पर टनकपुर, बनबसा के लिए ड्रेनेज प्लान तैयार कर रहे सिंचाई विभाग ने शनिवार को तहसील में अधिकारियों और जनप्रतिनिधि के साथ बैठक कर योजना पर विचार-विमर्श किया। योजना के कुछ बिंदुओं पर जनप्रतिनिधियों की ओर से लगाई गई आपत्तियों का निस्तारण कर उनके सुझाव लिए गए।
विज्ञापन

तहसील सभागार में एसडीएम आकाश जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सिंचाई विभाग ने ड्रेनेज प्लान की जानकारी दी। एसडीओ सिंचाई आरके यादव ने बताया कि ककरालीगेट टनकपुर से पिथौरागढ़ चुंगी, आमबाग, टनकपुर नगर, विष्णुपुरी कॉलोनी, ज्ञानखेड़ा, मनिहारगोठ, विचई, सैलानीगोठ, फागपुर, सैनिक छावनी क्षेत्र, बनबसा, बमनपुरी, पचपकरिया आदि क्षेत्रों में जल निकासी की समस्या दूर करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

एसडीओ यादव ने बताया कि हाइवे में प्रस्तावित फोरलेन की अधिग्रहीत भूमि के बाद सड़क के दोनों तरफ ककरालीगेट से जगबुड़ा नदी तक दो मीटर चाैड़ा नाला बनेगा। एनएचएआई के सीनियर इंजीनियर तुषार गुप्ता ने बताया कि हाइवे के बीचोंबीच दोनों तरफ गैर डिवाइडर क्षेत्र में 12 मीटर भूमि हाइवे के लिए अधिग्रहीत है। बैठक में बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल, यूपी सिंचाई विभाग के एसडीओ प्रशांत वर्मा, लोनिवि के एई लक्ष्मण सिंह सामंत, एई संजीव भट्ट, आरएम रोडवेज पवन मेहरा, एई नलकूप बीएल गंगवार, एसडीओ विद्युत मयंक भट्ट, जल संस्थान के जेई विपिन कलौनी, नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक बसंतराज चंद, बीडीसी सदस्य अशोक पाल, हरिओम सेठी, भाजपा जिला महामंत्री पूरन महरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed