{"_id":"66a923c44f6b35605a085815","slug":"dr-prakash-lakheda-becomes-district-nodal-officer-of-youth-parliament-competition-champawat-news-c-229-1-shld1026-110886-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: डॉ. प्रकाश लखेड़ा बने युवा संसद प्रतियोगिता के जिला नोडल अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: डॉ. प्रकाश लखेड़ा बने युवा संसद प्रतियोगिता के जिला नोडल अधिकारी
Tue, 30 Jul 2024 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 30 Jul 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
डाॅ.प्रकाश लखेड़ा, जिला नोडल अधिकारी
लोहाघाट (चंपावत)। पीजी कॉलेज लोहाघाट के राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. प्रकाश लेखड़ा को युवा संसद प्रतियोगिता का चंपावत जिले का नोडल अधिकारी नामित किया है। उनके मनोनयन पर महाविद्यालय परिवार ने खुशी जताई है। प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता ने बताया कि युवा संसद प्रतियोगिता चंपावत जिले के सभी महाविद्यालयों में हर वर्ष आयोजित होनी है। संसदीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली और नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा के दिशा निर्देशन में प्रतियोगिता होगी।
डॉ. लखेड़ा ने बताया कि महाविद्यालय में युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन कराने का उद्देश्य युवा छात्रों को देश-विदेश में होने वाली घटनाओं, भारतीय संसदीय प्रणाली की कार्रवाई, परंपराओं, गतिविधियों, नियमों, कानूनों आदि की जानकारी देना है। डॉ. लखेड़ा के जिला नोडल अधिकारी नामित किए जाने पर डॉ. अपराजिता, बृजेश ओली, एसपी सिंह, अर्चना त्रिपाठी, रुचिर जोशी, रवि सनवाल, स्वाति बिष्ट, वंदना चंद आदि ने बधाई दी है। संवाद