{"_id":"6532c345020837bbcc0da3e9","slug":"domestic-gas-supplied-after-five-days-tanakpur-news-c-243-1-alm1003-1346-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पांच दिन बाद हुई घरेलू गैस की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पांच दिन बाद हुई घरेलू गैस की आपूर्ति
Fri, 20 Oct 2023 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 20 Oct 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पिछले पांच दिनों से टनकपुर गैस एजेंसी में घरेलू सिलिंडर न मिलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्लांट से शुक्रवार को टनकपुर एजेंसी में गैस वाहन पहुंचते ही एजेंसी ने गैस वितरण शुरू कर दिया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। टनकपुर गैस एजेंसी के प्रभारी गोविंद आर्य ने बताया कि प्लांट में चालान लगाने के बाद भी तकनीकी कारण से टनकपुर गैस एजेंसी को सिलिंडर की आपूर्ति में देरी हुई। इससे उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल ने बॉटलिंग प्लांट से बनबसा, टनकपुर क्षेत्र के लिए प्राथमिकता के आधार पर गैस आपूर्ति की मांग की है। संवाद
विज्ञापन