फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Dog bites nine devotees in Purnagiri area

पूर्णागिरि क्षेत्र में कुत्ते ने नौ श्रद्धालुओं को काटा

Sat, 27 May 2017 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर Updated Sat, 27 May 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
Dog bites nine devotees in Purnagiri area
मां पूर्णागिरि धाम के प्रवेश द्वार के समीप पागल कुत्ते के काटने से घायल आशीष व वृद्व दामोदर। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन


मां पूर्णागिरि धाम के प्रवेश द्वार ठुलीगाड़ के पास कुत्ते ने नौ श्रद्धालुओं को काट कर घायल कर दिया। इस घटना से ठुलीगाड़ क्षेत्र में अफरातफरी मची रही। सूचना पर सीओ आरएस रौतेला ने मौके पर पहुंच कुत्ते को तलाश कर मारने के निर्देश दिए, लेकिन इतने लोगों को काटने के बाद जंगल की ओर गया कुत्ता नजर नहीं आया।
शनिवार सुबह पूर्णागिरि के ठुलीगाड़ प्रवेश द्वार पर उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब वहां एक कुत्ते ने राह चलते लोगों को काटना शुरू किया। कुछ ही देर में कुत्ते ने नौ लोगों को काटकर घायल कर दिया। ठुलीगाड़ थाने के पुलिस कर्मी व जिला पंचायत के सफाई कर्मचारी कुत्ते को मारने दौड़े तो वह जंगल की ओर भाग गया। ठुलीगाड़ पुलिस ने घायल श्रद्धालुओं को फौरन सीएचसी पहुंचाकर उपचार कराया। बाद में सीओ ने ठुलीगाड़ पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि घटना के बाद जंगल की ओर गया कुत्ता दिखाई नहीं पड़ रहा है। पुलिस एवं जिला पंचायत के सफाई कर्मचारियों को कुत्ते को तलाशने के निर्देश दिए गए हैं। घायल हुए यात्रियों में बदायूं निवासी आशीष कुमार (11), दामोदर (65), अशोक कुमार (58), विनीत कुमार (5), विशाल (12), करन (12), लक्ष्मी (20), पिंदारी बहेड़ी निवासी वरन सिंह (24), रिंकी (17) शामिल हैं। सीएचसी में घायलों की मरहम पट्टी और टिटनेस के इंजेक्शन लगाकर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन




अस्पताल में एक माह से नहीं है एंटी रैबीज के इंजेक्शन
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि में कुत्ते के श्रद्धालुओं को काटकर घायल करने की घटना ने फिर सीएचसी की पोल खोली है। एंटी रैबीज के इंजेक्शन न होने से घायल यात्रियों को सिर्फ मरहम पट्टी और टिटनेस का इंजेक्शन लगाकर घर भेजना पड़ा है। अब पीड़ित श्रद्धालुओं को एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगाने के लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। अस्पताल में पिछले एक माह से एंटी रैबीज के इंजेक्शन नहीं हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी का कहना है कि इंजेक्शनों की डिमांड की गई है। राज्य औषधि भंडार से ही इंजेक्शनों की सप्लाई न होने से यह स्थिति पैदा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed