फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Doctors will treat missing Biometric Machines

बायोमैट्रिक मशीनें करेंगी लापता डॉक्टरों का इलाज

Sun, 21 Aug 2016 09:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 21 Aug 2016 09:12 PM IST
विज्ञापन
 सरकारी अस्पतालों के बदतर हाल और डॉक्टरों के ड्यूटी के वक्त नदारद रहने को विधायक हेमेश खर्कवाल ने गंभीरता से लिया। मरीजों के इलाज में हीलाहवाली करने वालों से सख्ती से निपटने के प्रशासन को निर्देश दिए हैं। अब अस्पताल से लापता रहने वाले डॉक्टरों का इलाज करने के लिए बायोमैट्रिक लगाने पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि अस्पतालों में बायोमैट्रिक मशीनें लगाई जाएंगी, ताकि डॉक्टरों की ड्यूटी के वक्त अस्पताल में मौजूदगी की तस्दीक हो सके। इसके लिए अगर जरूरी हुआ, तो वे विधायक निधि से रुपये देंगे। इसके अलावा अस्पतालों में दवा की कमी को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। जीवनरक्षक और अन्य जरूरी दवाओं की मांग मुख्य विकास अधिकारी को भेजने को कहा गया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ.आरके जोशी और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.केसी ठाकुर ने अस्पताल की दिक्कतों को उठाया। जिलाधिकारी डॉ.अहमद इकबाल ने 24 अगस्त को जिला अस्पताल की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक बुलाने के निर्देश दिए हैं, ताकि अस्पताल की समस्याओं पर चर्चा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed