फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Doctors missing risen problems

डॉक्टरों के गायब रहने से बढ़ी दिक्कतें

Sat, 26 Sep 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Sat, 26 Sep 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन

पुलहिंडोला अस्पताल में डॉक्टरों के लगातार गायब रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अव्यवस्था को लेकर यहां के ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं में परिवर्तन लाने के लिए मुहिम शुरू कर दी है। इस संबंध में क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों एवं व्यापारियों की बैठक हुई, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि अस्पताल में कहने को आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और एमबीबीएस के दो डॉक्टर तैनात किए गए हैं, लेकिन आयुर्वेदिक चिकित्सक डा.प्रकाश वर्मा के अलावा यहां किसी डॉक्टर का कोई अता-पता नहीं रहता है। फलस्वरूप लोगों को सर्दी-जुकाम के लिए तक लोहाघाट जाना पड़ता है।

विज्ञापन


इस अस्पताल में पंचेश्वर घाटी से लेकर मडलक, दिगालीचौड़, रौंसाल क्षेत्र के 35 हजार से अधिक लोगों का दबाव रहता है, लेकिन डॉक्टर नहीं होने से लोग मजबूर होकर लोहाघाट जाते हैं। कनिष्ठ प्रमुख पुष्पा पाटनी की अध्यक्षता और हेम पांडे के संचालन में हुई बैठक में सूबेदार उत्तम सिंह, दान सिंह भंडारी, लक्ष्मण सिंह भंडारी, शिवराज अधिकारी, गिरीश जोशी,  गणेशदत्त, नवीन वर्मा, दीपक पंत आदि ने कहा कि डीएम और सीएमओ को बताने के बाद भी यदि कोई कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन का बिगुल फूंक देंगे।
विज्ञापन


अनुपस्थित डॉक्टरों के खिलाफ होगी कार्रवाई
सीएमओ डा.विनोद टोलिया ने कहा कि कि यह बात अभी उनके संज्ञान में आई है। डॉक्टरों का अपने तैनाती स्थल में न रहना घोर लापरवाही और जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। वे डॉक्टरों के अनुपस्थित रहने की जांच कराने के साथ ही उनके विरुद्ध कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed