{"_id":"688a5aeab7d6cfd3cc0833db","slug":"doctors-angry-over-indecent-comments-on-social-media-champawat-news-c-229-1-shld1019-127274-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी पर भड़के चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी पर भड़के चिकित्सक
Wed, 30 Jul 2025 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 30 Jul 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट उप जिला अस्पताल के चिकित्सकों के खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी
लोहाघाट (चंपावत)। सोशल मीडिया में उपजिला अस्पताल लोहाघाट और चिकित्सकों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर चिकित्सक भड़क गए। आक्रोशित चिकित्सकों ने चार घंटे तक ओपीडी का बहिष्कार कर दिया। इससे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि इमरजेंसी सेवाएं सुचारु रहीं। मामला पुलिस थाने में जाने के बाद आरोपी युवक ने माफी मांगी, तब मामला शांत हुआ और ओपीडी शुरू हुई।
बुधवार को उपजिला अस्पताल लोहाघाट के खुलते ही चिकित्सकों ने ओपीडी का बहिष्कार कर दिया। एक युवक ने अपने चैनल के माध्यम से अस्पताल की व्यवस्थाओं और अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों पर अभद्र टिप्पणी कर इसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इसे देखकर चिकित्सक भड़क गए और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ओपीडी का बहिष्कार कर दिया।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी की सूचना पर सीएमओ डॉ. देवेश चौहान भी अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सोनाली मंडल के नेतृत्व में चिकित्सकों ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि वीडियो बनाने वाले युवक हरीश कुमार निवासी दिगालीचौड़ और राहुल सिंह निवासी लोहाघाट के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर दी गई है।
विज्ञापन
करीब 12 बजे सभी चिकित्सक और स्टाफ काम पर लौटे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मंडल ने बताया कि ओपीडी न होने पर लगातार इमरजेंसी के माध्यम से मरीजों को देखा। इस मौके पर डॉ. विराज राठी, डॉ. अरुण मिश्रा, डॉ. कृतिका सती, डॉ. प्रिया नगरकोटी, डॉ. रितु राठी, चीफ फार्मेसिस्ट मुकुल राय, किरन राय, एलडी जोशी, संदीप वमाज़्, उमेश जोशी आदि मौजूद रहे।