फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Doctor went to perform surgery, now tomorrow

डॉक्टर साहिब गए ऑपरेशन करने अब कल आना...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Doctor went to perform surgery, now tomorrow
चंपावत जिला अस्पताल में सोमवार को डाक्टरों का इंतजार करते मरीज। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। एक तरफ तो जिला अस्पताल को रेफर सेंटर मुक्त अस्पताल बनाने के लिए यहां के जनप्रतिनिधि दिन रात मेहनत में लगे हैं। वहीं दूसरी तरफ लोगों को जिला अस्पताल में घंटों लाइन में लगने के बाद यह कह के वापस भेज दिया जाता है, कि डॉक्टर साहिब ऑपरेशन को चले गए हैं, अब कल आना। सोमवार को भी इसी तरह का वाकया जिला अस्पताल में नजर आया। जिसके बाद सभी मरीज बिना इलाज कराए वापस चले गए। कुछ मरीजों ने डॉक्टर से बात करनी चाही तो बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीजों की भीड़ देखने को मिली। जिसमें काफी मरीजों को बिना इलाज कराए बैरंग लौटना पड़ा। अधिकांश मरीज सर्जन को दिखाने के लिए आये हुए थे। कुछ मरीजों को देखने के बाद डॉक्टर ऑपरेशन के लिए चले गए जिसके बाद नंबर में बैठे मरीज कुछ समय तक इंतजार करते रहे। नाराज मरीजों ने कहा कि दूर-दूर से बड़ी मुश्किल से हॉस्पिटल आए थे, जिसके बाद घंटों इतंजार करने के बाद बिना इलाज किए वापस लौटना पड़ा। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ.आरके जोशी के अनुसार कोविड-19 के कारण अस्पताल में स्टाफ की कमी है। एक सर्जन के अवकाश में होने के कारण सोमवार को कुछ मरीजों का परीक्षण नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed