फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Doctor Couple of Champawat

हालात:वेतन के लिए डॉक्टर दंपती ने नौकरी छोड़ने की धमकी दी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Doctor Couple of Champawat
चंपावत। कोरोना काल में सबसे आगे खड़े होकर इस महामारी के खिलाफ लड़ रहे डॉक्टर और पैरामेडिकल कर्मचारियों को वेतन के लाले पड़े हुए हैं। अब नौबत यह आ गई है कि वेतन नहीं मिलने से नाराज दो डॉक्टरों (दंपती) ने नौकरी छोड़ने तक की चेतावनी दे दी है। तीन साल के बांड में जून से सेवा दे रहे इस डॉक्टर दंपती (सर्जन डॉ. राहुल चौहान और गायनाकोलॉजिस्ट डॉ. मोनिका) को तीन महीने से नहीं वेतन नहीं मिला है। सीएमओ और पीएमएस से गुहार लगाने के बाद भी वेतन नहीं मिलने पर दंपती ने नौकरी छोड़ने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के आठ बांडेड डॉक्टरों सहित कुल 22 स्वास्थ्य कर्मियों को दो से तीन महीने का वेेतन नहीं मिला है। इससे स्वास्थ्य कर्मी परेशान हैं। काम पर भी असर पड़ रहा है। इधर जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. आरके जोशी का कहना है कि बजट नहीं मिलने से वेतन नहीं दिया जा सका है। वेतन के लिए स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र भेजकर 74 लाख रुपये की मांग की गई है। वहीं विधायक कैलाश गहतोड़ी ने कहा कि वेतन के लिए वह डीजी से बात करेंगे। फिर भी वेतन मिलने में देर हुई तो अपने स्तर से आर्थिक मदद की पेशकश भी करेंगे।
विज्ञापन

चंपावत में सोमवार तक नहीं होंगे अल्ट्रासाउंड
चंपावत। करीब 35 किलोमीटर दूर से आई तल्लादेश क्षेत्र के मंच गांव की महिला जानकी देवी ने मंगलवार को दो घंटे से अधिक इंतजार किया, लेकिन अल्ट्रासाउंड नहीं हो सका। बेटे राहुल के साथ आई यह महिला घर में गिरकर चोटिल हो गई थी। अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. एचएस ऐरी ने जांच के बाद अल्ट्रासाउंड की सलाह दी। महिला ने अल्ट्रासाउंड के लिए इंतजार किया, लेकिन बाद में पता चला कि डॉक्टर के नहीं होने पर परीक्षण नहीं हो सकेंगे। पीएमएस डॉ. आरके जोशी ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट एक सप्ताह की छुट्टी पर हैं। इसलिए जिला अस्पताल में सोमवार तक अल्ट्रासाउंड नहीं हो सकेंगे। अब मंगलवार से परीक्षण की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहाघाट अस्पताल को जल्द मिलेंगे तीन विशेषज्ञ डॉक्टर
शासन ने सर्जन, नेत्र सर्जन और बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती के आदेश जारी किए
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल को जल्द ही तीन विशेषज्ञ डॉक्टर मिलेंगे। इस आशय के शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। इन डॉक्टरों की तैनाती के बाद लोगों को बेहतर सेवाएं मिलने की उम्मीद जगी है। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि सर्जन डॉ. बृजेश जोशी, नेत्र सर्जन डॉ. संयम मल्होत्रा और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुश बाठला को लोहाघाट भेजे जाने के आदेश दिए गए हैं। एमएस डॉ. जुनैद कमर ने बताया कि इस वक्त अस्पताल में चार नियमित और चार बांडधारी डॉक्टर हैं। वहीं लोहाघाट की निश्चेतक और माइक्रो बायलॉजिस्ट को दूसरी जगह संबद्ध किया गया है। जबकि पिछले महीने यहां भेजे गए अस्थि रोग विशेषज्ञ कार्यभार ग्रहण करने के बाद से लौटे नहीं हैं। इधर विधायक पूरन सिंह फर्त्याल का कहना है कि संबद्धीकरण निरस्त करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed