{"_id":"682f59ceb51f33333a00ca23","slug":"do-not-go-to-the-river-and-banks-during-monsoon-nhpc-champawat-news-c-229-1-alm1003-124258-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून काल में नदी और तट पर न जांए : एनएचपीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून काल में नदी और तट पर न जांए : एनएचपीसी
Thu, 22 May 2025 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 22 May 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी प्रशासन ने प्री-मानसून और मानसून काल के दौरान शारदा नदी और तट के पास लोगों से न जाने की अपील की है। इस संबंध में नदी तट के ग्रामीणों को ध्वनि विस्तारक यंत्र के जरिये सावधान किया जा रहा है। पावर स्टेशन के महाप्रबंधक ऋषि रंजन आर्य ने बताया कि मानसून काल में 15 जून से 15 अक्तूबर तक शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने और घटने पर टनकपुर बैराज के गेट खोलने और बंद करने पड़ते हैं। इससे नदी और तट पर जाने वालों के लिए खतरा बना रहता है। एनएचपीसी प्रशासन ने कहा है कि मानसून काल में हुई किसी तरह की दुर्घटना के लिए उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। संवाद
विज्ञापन