फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Do not drink alcohol then stole it in the shop

शराब नहीं पीने दी तो दुकान में चोरी कर डाली

Fri, 11 Aug 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Fri, 11 Aug 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Do not drink alcohol then stole it in the shop
चंपावत में चोरी के सामान के साथ दबोचे गए अाराेपी - फोटो : अमर उजाला
 पुलिस ने कुछ दिन पहले छतार में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। चोरी करने वाला मुख्य आरोपी बगल की दुकान में ही वर्कशाप चलाता है। बताया जाता है कि दुकान स्वामी की ओर से दुकान में शराब पीने से मना करने पर आरोपियों ने दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। शुक्रवार को पुलिस ने चारों आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेेट के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।  
विज्ञापन


शुक्रवार को कोतवाली में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी पीएस कफलिया ने बताया कि पुलिस को छतार वार्ड में जोगा दत्त भट्ट की दुकान में हुई चोरी के मामले का खुलासा करने  सफलता मिली है। जोगा दत्त भट्ट की दुकान के पड़ोस में ही मुख्य आरोपी वैभव पांडे वर्कशाप चलाता है। आरोपियों ने लगभग एक लाख रुपये का सामान चोरी किया था। आरोपियों से लगभग पचास हजार रुपये का परचून का समान एवं पांच हजार की रेजगारी भी बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शाम को मकान मालिक जोगा भट्ट ने दुकान में शराब पीने के लिए मना किया था तथा कहासुनी हुई थी। जिसके बाद आरोपियों ने योजना बना कर दुकान में चोरी की साजिश रची और रात में दुकान का दरवाजा पीछे से तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी वैभव पांडे, हरीश सिंह, उमेद सिंह, लक्ष्मण सिंह के खिलाफ  धारा 457, 380, 411 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। अभियुक्तों को दबोचने वालों में कोतवाल एलएस डांगी, उप निरीक्षक जगत सिंह सामंत, सुभाष कोहली, सुनील भाकुनी आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed