{"_id":"685ade55ba391e8ade030d21","slug":"dm-will-conduct-on-site-inspection-of-purnagiri-area-today-champawat-news-c-229-1-cpt1001-125658-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: डीएम आज करेंगे पूर्णागिरि क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: डीएम आज करेंगे पूर्णागिरि क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण
Tue, 24 Jun 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 24 Jun 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। डीएम मनीष कुमार की ओर से 25 जून को तहसील पूर्णागिरि (टनकपुर) क्षेत्र का दौरा किया जाएगा। निरीक्षण विशेष रूप से मानसून की तैयारियों की समीक्षा और आपदा संभावित क्षेत्रों की जमीनी स्थिति का आकलन करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। डीएम बाटनागाड़, एनएचपीसी क्षेत्र और उत्तर प्रदेश सिंचाई बैराज सहित अन्य संवेदनशील स्थलों का भी अवलोकन करेंगे। इस दौरान वह आवश्यक व्यवस्थाओं और आपदा प्रबंधन उपायों की तत्परता की भी जांच करेंगे। संवाद
विज्ञापन