फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   DM took cognizance, got the debris dumped on Chhamniya road removed

Champawat News: डीएम ने लिया संज्ञान, छमनियां मार्ग पर डाला गया मलबा हटवाया

Wed, 13 Dec 2023 09:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 13 Dec 2023 09:26 PM IST
विज्ञापन
DM took cognizance, got the debris dumped on Chhamniya road removed
लोहाघाट छमनियां में निर्माणाधीन केंद्रीय भवन के रास्ते और गधेरे में पड़े मलबे को हटवाती एसडीएम
लोहाघाट (चंपावत)। छमनिया में निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय भवन के मलबे को रास्ते और गधेरे में डालने की शिकायत का संज्ञान लेते हुए डीएम के निर्देश पर मलबे को रास्ते से हटा दिया गया है। इस दौरान एसडीएम की मौजूदगी में पैदल रास्ते को कंक्रीट मार्ग और पक्का नाला बनाने का प्रस्ताव बनाया गया।
विज्ञापन

छमनियां लोहाघाट में केंद्रीय विद्यालय के निर्माणाधीन भवन का मलबा ग्राम पंचायत सुंई के पऊ के अंतर्गत राजकीय पॉलीटेक्निक के लिए जाने वाले मार्ग और गधेरे में डाल दिया गया था। इससे ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं के आने-जाने का रास्ता बंद हो गया था। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी के साथ ग्रामीणों ने डीएम से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को एसडीएम रिंकू बिष्ट ने मौका मुआयना करते हुए मलबे को हटवाया। ग्रामीणों ने पैदल रास्ते में कंक्रीट मार्ग बनाने और पक्का नाला निर्माण की मांग की। एसडीएम ने प्रस्ताव बनाकर जल्द निर्माण कराने का आश्वासन दिया। वहां बीडीओ अशोक अधिकारी, लोनिवि के अभियंता हरीश कुंवर, राजस्व उपनिरीक्षक राकेश पंगरिया, ललित खोलिया, केएन पंत, गोविंद बल्लभ चतुर्वेदी, नवीन पंत आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed