फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   DM, SP and CMO inspect relief camps

डीएम, एसपी और सीएमओ ने किया राहत कैंपों का निरीक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
DM, SP and CMO inspect relief camps
टनकपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यसलय राहत कैंप में रखे लोगों की समस्या सुनती जिलाधिकारी सुर - फोटो : TANAKPUR
डीएम, एसपी और सीएमओ ने किया राहत कैंपों का निरीक्षण
विज्ञापन

टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय, एसपी लोकेश्वर सिंह और सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने राहत कैंपों का निरीक्षण कर इनमें ठहराए गए लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने शारदा इंटर कॉलेज बनबसा, श्री पूर्णागिरि इंटर कॉलेज भजनपुर, जनता हाईस्कूल चंदनी, सरस्वती शिशु मंदिर टनकपुर, जीजीआईसी, जीआईसी, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, एमडीएम स्कूल में बनाए गए राहत केंद्रों में लोगों के रहने, भोजन आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सेंटर प्रभारियों को दूरी का पालन करा लोगों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने को कहा। इस दौरान कैंपों में रखे गए लोगों को योगाभ्यास, काउंसलिंग कर संगीत आदि कार्यक्रम आयोजित करने को कहा है। शिविर में रह लोगों ने डीएम से उन्हें घर भेजने का आग्रह किया। डीएम ने कहा कि इस बारे में पत्राचार किया जा रहा है। अनुमति मिली तो उन्हें जल्द घर भेजने की कार्रवाई की जाएगी। बताया राहत कैंपों में ठहराए गए नेपाली नागरिकों को भी घर भेजने के लिए नेपाल प्रशासन से वार्ता की पहल की गई है। उन्होंने योग शिक्षक शोएब खान और साक्षरता अभियान चला रहे शिक्षक मनमोहन गोस्वामी की सराहना की। इस मौके पर एडीएम टीएस मर्तोलिया, एसडीएम दयानंद सरस्वती, सीईओ आरसी पुरोहित, कोतवाल धीरेंद्र कुमार आदि थे। संवाद
फोटो 16 टीएनपी 02 व 04 पी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed