{"_id":"64a45243d4daa8561e03f337","slug":"dm-ordered-to-confiscate-the-property-of-the-four-accused-champawat-news-c-229-1-shld1009-274-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: डीएम ने चार अभियुक्तों की संपत्ति जब्त करने के आदेश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: डीएम ने चार अभियुक्तों की संपत्ति जब्त करने के आदेश दिए
Tue, 04 Jul 2023 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 04 Jul 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में दर्ज वादों का निस्तारण करते हुए चार अभियुक्तों की संपत्ति जब्त करने का आदेश जारी किया है। इन सभी अभियुक्तों ने गिरोहबंद, असामाजिक क्रियाकलाप और समाज विरोधी गतिविधि में लिप्त होकर अवैध धन अर्जित किया है।
आदेश में कहा गया है कि अवैध रूप से अर्जित धन का उपयोग कर बनाई गई चल और अचल संपत्तियों के खिलाफ धारा 14 (1) गिरोहबंद और असामाजिक क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। इसके तहत उत्तराखंड सरकार बनाम अभियुक्त जयपाल सिंह पालनी निवासी पलटन बाजार कोतवाली अल्मोड़ा, जिला अल्मोड़ा, अभियुक्त दीपक कुमार उर्फ माकड़ निवासी बैंक आफ बड़ौदा के सामने बनबसा, थाना बनबसा, जिला चंपावत, अभियुक्त दीपक उर्फ विक्की उर्फ विक्रमजीत सिंह निवासी ग्राम थाना मुकबत्पुर थाना बिलासपुर जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश, अभियुक्त प्रदीप कुमार अस्थाना निवासी नयागंज तिराहा, एनएच-56. कोतवाली सदर जौनपुर उत्तर प्रदेश की संपत्ति को कुर्क कर जब्त करने के आदेश दिए गए हैं।