फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   DM interacted with the beneficiaries through the command cell

डीएम ने कमांड सेल के माध्यम से लाभार्थियों से किया संवाद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
DM interacted with the beneficiaries through the command cell
चंपावत में डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट मानेटरिंग कमांड सेल के माध्यम से लाभार्थियों से वार्ता करते डी? - फोटो : CHAMPAWAT
डीएम ने कमांड सेल के माध्यम से लाभार्थियों से किया संवाद
विज्ञापन

डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट मानेटरिंग कमांड सेल का शुभारंभ
चंपावत। डीएम अब डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट मॉनेटरिंग कमांड सेल के माध्यम से सीधे राजस्व उप निरीक्षकों, ग्राम विकास अधिकारियों, ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत कार्मिकों, ग्राम प्रधानों आदि से संवाद कर उनके क्षेत्र में किये जा रहे निर्माण व विकास कार्यों, सामाजिक पेंशनों आदि की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। बुधवार को डीएम ने जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय में गठित डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट मॉनेटरिंग कमांड सेल के माध्यम से डीएम एसएन पांडेय ने रसखोला-किमतोली (लोहाघाट) के प्रमोद जोशी से वार्ता कर उनके क्षेत्र में हो रहे कार्यों की गुणवत्ता की जानकारी ली।

डीएम ने पचपकरिया के गोविंद सिंह से वर्ष 2019-20 में निर्मित बायोगैस संयंत्र के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने स्वांला न्याय पंचायत के सेरा गांव के तुलसी भट्ट से वार्ता की और ग्राम सेरा में नाबार्ड के माध्यम से प्राप्त 28 लाख से जीर्णोद्धार की जा रही 2950 मीटर नहर निर्माण की जानकारी ली। ग्राम विकास अधिकारी कौशल पांडेय से उनको आवंटित 10 ग्राम पंचायतों में हुई खुली बैठक, आजीविका मिशन आदि की जानकारी चाही। उन्होंने राजस्व उप निरीक्षक सुनील सिंह ने वार्ता कर इजड़ा, बर्दाखान, विसराड़ी आदि 4 पट्टियों के 24 गांवों का फीडबैक प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय, सुनीता पांडेय, हेम चंद्र पांडेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन

फोटो 01 सीपीटी 11 पी।
सतीश जोशी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed