{"_id":"604123968ebc3e592368f316","slug":"dm-inspected-the-growth-center-under-construction-champawat-news-hld417028439","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने निर्माणाधीन ग्रोथ सेंटर का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने निर्माणाधीन ग्रोथ सेंटर का निरीक्षण किया
विज्ञापन
श्यामलाताल में निर्माणाधीन ग्रोथ सेंटर का निरीक्षण करते डीएम एवं अन्य अधिकारी।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। डीएम विनीत तोमर ने बृहस्पतिवार को को श्यामलाताल पहुंचकर निर्माणाधीन ग्रोथ सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर्यटन विभाग की ओर से कराए जा रहे विभिन्न कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने श्यामलाताल झील के आसपास पर्यटन विभाग की ओर से कराये जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने रुद्रपंडा तथा अत्तरपंडा झील का भी निरीक्षण किया। उन्होंने श्यामलाताल झील के साथ ही रूद्रपंडा और अत्तरपंडा झीलों में पर्यटन सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो लोग इस क्षेत्र में रहते हैं उन्हें प्रशासन की ओर से क्या क्या सुविधा दी जा सकती हैं, उसका सर्वेक्षण करें। ताकि उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
डीएम ने कहा कि इस क्षेत्र की पर्यटन विकास की अपार संभावनाओं को देखते हुए जल्द कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इससे पूर्व डीएम ने श्यामलाताल के समीप स्थित स्वामी विवेकानंद आश्रम का भ्रमण कर स्वामी ज्ञाननिष्ठानंद से आश्रम का इतिहास जाना। इस दौरान सीडीओ रावत, एडीएम टीएस मर्तोलिया, एसडीएम टनकपुर हिमांशु कफल्टिया, बीडीओ कमल किशोर पांडेय, जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, प्रमोद कुमार वर्मा, एपीएस बिष्ट आदि मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन
सीडीओ ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण
पिथौरागढ़। सीडीओ अनुराधा पाल ने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। सीडीओ ने मूनाकोट के हॉल्टिकल्चर फार्म बड़ालू का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य उद्यान अधिकारी व कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई को सभी कार्यों को शीघ्र धरातल पर उतारने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रस्तावित वाटर स्पोर्ट्स जोन, मार्केटिंग जोन, ट्रेनिंग जोन, योगा एवं मेडीटेशन जोन आदि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विण विकासखंड कार्यालय परिसर में निर्मित वन स्टॉप सेंटर का भी निरीक्षण कर कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुए भवन को शीघ्र बाल विकास विभाग के हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई अभियंता एलसी पांडेय, डीएचओ आरएस वर्मा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अमित लोहनी, सहायक अभियंता हेमंत जोशी मौजूद रहे।(संवाद)