फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   DM appeals for protection from cold wave

Champawat News: शीतलहर से बचाव के लिए डीएम की अपील

Tue, 23 Dec 2025 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 23 Dec 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
DM appeals for protection from cold wave
चंपावत। डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार में शीतलहर और ठंड से जनसुरक्षा के लिए बैठक की गई। डीएम ने बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए आमजन से अपील की है कि मौसम विभाग के अलर्ट पर ध्यान दें, घर में रहें। परतदार गर्म कपड़े पहनें। पोषक आहार जैसे दाल, सूप, खिचड़ी, हरी सब्जियां, विटामिन-सी युक्त फल आंवला, संतरा, नींबू का सेवन करें। बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवतियों और मरीजों का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने हाइपोथर्मिया, सुन्नता, कंपकंपी, सांस की तकलीफ जैसे लक्षणों पर तत्काल चिकित्सकीय सहायता लेने की सलाह दी। डीएम ने बेघरों, मजदूरों के लिए गर्म कपड़े, कंबल, अलाव व पशुओं के लिए आश्रय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हीटर-अंगीठी के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। प्लास्टिक न जलाएं, सुबह की सैर से बचें और धुंध में वाहन न चलाएं। इस दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र सिंह पटवाल, सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed