फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Diyuri-Chalthi Road in Champawat

दियूरी-चल्थी सड़क पर अगले माह शुरू होगा काम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Diyuri-Chalthi Road in Champawat
चंपावत। पिछले साल मंजूर दियूरी-चल्थी सड़क निर्माण की अड़चन आखिरकार दूर हो गई है। लोनिवि के पिथौरागढ़ वृत्त कार्यालय में इस सड़क की निविदा खुल गई है। दिसंबर से सड़क का काम शुरू हो जाएगा। सड़क बनने से आठ गांव सड़क से जुड़ेंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग चल्थी से धौन के बीच बंद रहने की दशा में वैकल्पिक मार्ग के रूप में भी यह काम आएगा।
विज्ञापन

करीब ढाई करोड़ रुपये से बनने वाली 9.11 किमी लंबी दियूरी-चल्थी सड़क को वर्ष 2021 में मंजूरी मिली थी लेकिन इस साल पहली निविदा में ठेका न देने पर अब दूसरी निविदा हुई। एनएच के किनारे धौन-दियूरी से चल्थी तक की 9.11 किमी सड़क का काम पूरा होने से धौन, स्वांला, अमोड़ी, बेलखेत में एनएच बंद होने पर भी इस वैकल्पिक मार्ग के होने से आवाजाही नहीं रुकेगी।
विज्ञापन

यह सड़क कोट अमोड़ी, दियूरी, नैक्यूना, बमन्यूड़ा, बगेड़ी, आगर, अमौन, हेडिंगा नामक आठ गांवों को भी जोड़ेगी। इसी साल टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वांला, धौन, कोट अमोड़ी, बेलखेत में मलबा गिरने से 21 दिन बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दियूरी से चल्थी की सड़क के पांच किमी के पहले पैकेज का 1,22,00,000 और 4.11 किमी के दूसरे पैकेज का 1,23,00,000 रुपये से निर्माण होना है। फिलहाल पहले पैकेज की निविदा हो गई है। अनुबंध के बाद एक माह में कटिंग शुरू हो जाएगी। - विभोर गुप्ता, ईई, लोनिवि खंड, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed