फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Diverted from the river turned to JCB

बाढ़ रोकथाम को प्रशासन ने कमर कसी

Wed, 29 Jun 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)। Updated Wed, 29 Jun 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Diverted from the river turned to JCB
जेसीबी से डायवर्ट किया नदी का रुख - फोटो : अमर उजाला

बनबसा (चंपावत)। बरसात में हुड्डीनदी से आने वाली बाढ़ से बचाव को प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। नदी मार्ग बदलने को जेसीबी लगाकर नदी का मैटीरियल ग्रामीण तट पर जमा किया जा रहा है। बरसात में हुड्डीनदी कई वर्षों से गांव के तट पर भूकटाव करती आ रही है। 

विज्ञापन


क्षेत्र में बाढ़ आने के कारणों के तहत डीएम डॉ. मो. इकबाल ने क्षेत्र का भ्रमण कर जायजा लिया था। शासन से अनुमति मिलने के बाद उन्होंने हुड्डीनदी मार्ग को गांव की ओर से दूसरी ओर मोड़ने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल के नेतृत्व में हुड्डीनदी को डायवर्ट करने का कार्य शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि प्रशासन, वन विभाग, सिंचाई विभाग, लोनिवि की एक कमेटी का गठन किया गया है। जिसकी मौजूदगी में नदी के मार्ग को डायवर्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रिवर बेड मैटीरियल (आरबीएम) को उठाकर गांव की सीमा की ओर जमा कर काफर डाम बनाया जाएगा, जिससे नदी के पानी का रुख गांव की ओर न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सीओ राजन सिंह रौतेला, तराई पूर्वी वन प्रभाग के ट्रेनी आईएफएस अमित कुंवर, रेंजर सुरेश चंद्र मैंदोला, लोनिवि के ईई आरके यादव, सिंचाई विभाग के एई डीसी कांडपाल, ग्राम प्रधान गंगा गुरुंग, रमेश चंद, विपिन रौतेला आदि थे।


बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र के पश्चिमी छोर पर बहने वाली हुड्डीनदी बरसात में उफान में आने के बाद कहर बरपाती है। पिछले दो दशकों से यह नदी बरसात में चंदनी, आनंदपुर, बमनपुरी गांव में लगातार भूकटाव कर रही है। नदी से चुगान न होने के चलते बरसात में उफनाई नदी आनंदपुर गांव से ओवरफ्लो होकर क्षेत्र में भूकटाव करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed