{"_id":"65de15eb2b6944ada20d690d","slug":"district-panchayat-not-serious-about-preparations-for-the-fair-committee-tanakpur-news-c-243-1-shld1007-102233-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले की तैयारियों को लेकर गंभीर नहीं जिला पंचायत : समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले की तैयारियों को लेकर गंभीर नहीं जिला पंचायत : समिति
Tue, 27 Feb 2024 10:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 27 Feb 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। उत्तर भारत के प्रमुख मां पूर्णागिरि मेले के शुरू होने में कुछ दिन शेष हैं। श्री मां पूर्णागिरि मंदिर समिति ने जिला पंचायत पर निशाना साधते हुए कहा है कि तैयारियों को लेकर गंभीरता नहीं नजर आ रही है। इससे श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। समिति ने प्रभारी तहसीलदार के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर तत्काल जिपं को दिशा निर्देश देने की मांग की है।
बता दें कि मां पूर्णागिरि मेले में विभिन्न व्यवस्थाएं जिला पंचायत की ओर से की जाती हैं। मंगलवार को मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी के नेतृत्व में पदाधिकारियों और सदस्यों ने तहसील में प्रभारी तहसीलदार जगदीश गिरि को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि मेला आरंभ होने में मात्र 25 दिन शेष रह हैं। तैयारियों के प्रति जिपं गंभीर नहीं दिख रही है। बूम से भैरव मंदिर तक लाइट व्यवस्था सुचारु नहीं की गई है। जंगली जानवरों का शाम ढलते ही खतरा बना हुआ है।
इस संबंध में पूर्व में भी समिति ने जिपं को सूचित किया। जिपं की ओर से समिति और स्थानीय लोगों से मेले की व्यवस्थाओं को लेकर कोई समन्वय नहीं किया जा रहा है। मेले के सफल संचालन के लिए स्थानीय लोग और मंदिर समिति के सहयोग की आवश्यकता रहती है। मेले के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही और अनियमितता दिखी तो मंदिर समिति इसका विरोध करेगी। ज्ञापन देने वालों में समिति उपाध्यक्ष नवीन पांडेय, सचिव कैलाश तिवारी, राजेंद्र तिवारी, हेम राज पांडे थे।