{"_id":"68583c827eb3feaf99032900","slug":"district-legal-services-authority-launched-cleanliness-campaign-champawat-news-c-229-1-cpt1001-125576-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया स्वच्छता अभियान
Sun, 22 Jun 2025 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 22 Jun 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
चंपावत नगर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाते लोग।स्रोत:सूचना विभाग
चंपावत। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला जज अनुज कुमार संगल की अध्यक्षता में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट निहारिका मित्तल गुप्ता और प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रश्मि गोयल के निर्देशन में वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
रविवार को स्वच्छता अभियान में जिला प्रशासन, पुलिस, शिक्षा विभाग, नगर पालिका, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण, पीएलवी, अधिकार मित्र, सफाईकर्मी और विद्यालयों के छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में आमजन ने सक्रिय भागीदारी की। इस दौरान जिला जज की ओर से सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इसके बाद गठित टीमों की ओर से श्रीखंड चौड़, भैरवा चौराहा, मुख्य बाजार, छतार पुल, बालेश्वर वार्ड, गोल्ज्यू मंदिर परिसर आदि स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया। इसके अलावा लोहाघाट, टनकपुर, पाटी और बाराकोट तहसीलों में भी नगरपालिकाओं के सहयोग से स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए गए। संवाद
22सीपीटी01पी-चंपावत नगर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाते लोग।स्रोत:सूचना विभाग