{"_id":"5a033efe4f1c1bee688b9fb2","slug":"district-boycott-of-work-of-veteran-personnel-begins","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल के उपनल कर्मियों का कार्य बहिष्कार शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल के उपनल कर्मियों का कार्य बहिष्कार शुरू
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
Updated Wed, 08 Nov 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
चंपावत जिला अस्पताल में प्रदर्शन करते उपनल कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में तैनात उपनल कर्मचारियों ने लंबे समय से वेतन न मिलने पर नाराजगी प्रकट करते हुए बुधवार से बेमियादी कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। उन्होंने डीएम कार्यालय और सीएमओ कार्यालय जाकर ज्ञापन सौंपा। जिला अस्पताल में तैनात कुल 14 उपनल कर्मियों का कहना है कि मई 2016 से कार्यरत होने के बावजूद उन्हें केवल तीन माह के वेतन का ही भुगतान हुआ है।
वेतन नहीं मिलने के बाद भी कर्मचारी अब तक 24 घंटे आपातकालीन सेवा दे रहे थे। लेकिन उच्चाधिकारियों की ओर से उनकी सुध न लिए जाने के कारण उन्हें कार्य बहिष्कार जैसा कदम उठाना पड़ रहा है। उपनल कर्मियों के कार्य बहिष्कार से जिला अस्पताल में आकस्मिक सेवा प्रभावित होने के साथ ही लेबर रूम के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उपनल में तैनात वाहन चालकों को 11 हजार रुपये प्रतिमाह, वार्ड आया, वार्ड ब्वाय, स्वच्छक, अनुसेवक और चौकीदारों को 8200 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलता है।
लेकिन समय से वेतन नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। कार्य बहिष्कार करने वालों में पीतांबर दत्त, ममता जोशी, भैरव दत्त, निर्मल दत्त, ममता बिष्ट, विनोद कुमार, पंकज कुमार, कमल, नीलावती, विशाल पवार, घनश्याम जोशी आदि उपनल कर्मी शामिल रहे। उधर, जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डा.आरके जोशी का कहना है कि उपनल कर्मियों के कार्य बहिष्कार के संबंध में डीजी को अवगत करा दिया गया है। उनका कहना है कि उपनल कर्मियों के वेतन के लिए पिछले माह 25 लाख रुपये की मांग शासन को भेजी गई है।