फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Distribution of ration started in the cheapest Galla shops

सस्ता गल्ला दुकानों में राशन का वितरण शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Distribution of ration started in the cheapest Galla shops
टनकपुर में एक सस्ता गल्ले की दुकान के बाहर राशन लेने को आपस में एक मी. की दूरी बनाकर लाइन में खड़े उ? - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर क्षेत्र की सस्ता गल्ला दुकानों में खाद्यान्न का वितरण शुरू हो गया है। शनिवार को राश्0ान लेने पहुुंचे उपभोक्ताओं को दुकानों से राशन बांटा गया। पूर्ति विभाग ने कार्ड विहीन लोगों को भी मुफ्त में राशन का वितरण शुरू कर दिया है। पूर्ति निरीक्षक भरत सिंह राणा ने बताया कि सस्ता गल्ला की दुकानों में कार्ड धारकों को अप्रैल माह का खाद्यान्न बांटा जा रहा है। बनबसा और टनकपुर में 50-50 कार्ड विहीन परिवारों और शारदा खनन क्षेत्र के 450 श्रमिकों को मुफ्त में खाद्यान्न के पैकेट बांटे गए। संवाद
विज्ञापन

टनकपुर में खाद्य सामग्री के भी रेट तय
टनकपुर (चंपावत)। लॉकडाउन के दौरान खाद्य सामग्री की ओवररेटिंग पर अंकुश लगाने को प्रशासन ने टनकपुर और बनबसा में खाद्य सामग्रियों के रेट तय कर दिए हैं। एसडीएम दयानंद सरस्वती ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सामग्री के रेट तय किए गए हैं। यहां सब्जियों रेट लिस्ट शनिवार को चस्पा की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

मजदूरों के भरण पोषण की मांग
बनबसा (चंपावत)। नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल ने जिलाधिकारी एसएन पांडेय को ज्ञापन भेज मजदूर वर्ग के भोजन की व्यवस्था करने की मांग की है। ज्ञापन में लिखा गया है कि नगर पंचायत के सात वार्डों में निवास करने वाले में अधिकांश मजदूर रोज कमाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। कोरोना वायरस के खतरों से सुरक्षा के तहत किए गए लॉकडाउन से उनके परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं। इधर भजनपुर ग्रामसभा के उपप्रधान भूपेंद्र चंद ने भी सरकार से गांव में निवास करने वाले बेरोजगार असंगठित मजदूरों के भरण पोषण को सरकार से व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बताया कि लॉकडाउन के चलते भुखमरी के कगार पर पहुंचे मजदूरों की सूची तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed