{"_id":"68349b3f70d727700a05a4fa","slug":"discussion-for-world-no-tobacco-day-programs-champawat-news-c-229-1-shld1019-124419-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस के कार्यक्रमों के लिए चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस के कार्यक्रमों के लिए चर्चा
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाराकोट में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह की अध्यक्षता में मई माह की स्वास्थ्य गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ 31 मई को मनाए जाने वाले विश्व तंबाकू निषेध दिवस के लिए कार्ययोजना तैयार की गई।
बैठक में निर्णय लिया कि तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए चिकित्सा इकाइयों, स्कूलों और समुदाय स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। डाॅ. मंजीत सिंह ने बताया कि आरबीएसके दल, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) और आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से काउंसलिंग सत्र और गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। यहां शांति देवी, जोगेंद्र सिंह, दीपक जोशी, प्राची सिंह, आराधना कुंवर, कविता कोहली, किरण, लक्ष्मी देवी, रश्मि टम्टा आदि मौजूद रहे। संवाद