फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Disaster management

मानसून नजदीकी, आपदा प्रबंधन की तैयारी में जुटा प्रशासन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
Disaster management
संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर (चंपावत)। मानसून नजदीक होने के साथ ही आपदा से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एसडीएम दयानंद सरस्वती ने आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों के अधिकारियों को संवेदनशीन स्थानों को चिह्नित कर नजर रखने, कंट्रोल रूम के संपर्क में रहकर आपदा से निपटने के लिए संशोधनों के साथ तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
एसडीएम ने कहा कि मौसम विभाग की ओर से इस बार अधिक बारिश की संभावना जताई गई है, जिसे देखते हुए लोनिवि को बारिश होते ही संवेदनशील स्थानों पर मय आपरेटरों के जेसीबी मशीन और गैंग तैनात रखने को कहा गया है। कंट्रोल रूम से संपर्क बनाए रख आपदा की स्थिति में हर पल की रिपोर्ट कंट्रोल रूम को देने और अपने मोबाइल फोनों को चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
बाढ़ के लिहाज से संवेदनशीन शारदा नदी और किरोड़ा नाले के तटीय क्षेत्रों में विशेष तौर पर निगरानी रखने को कहा गया है। पुलिस, अग्निशमन, चिकित्सा, सिंचाई, नगर पालिका को भी आपदा की हर स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन उपकरणों के साथ तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed