{"_id":"6341b24c2ab57524da4e60e0","slug":"disaster-in-lohaghat-champawat-news-hld4783548183","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से तीन मकानों और एक गोशाला को पहुंचा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से तीन मकानों और एक गोशाला को पहुंचा नुकसान
विज्ञापन
भारी बारिश से मरोड़ाखान-घाट एनएच में आए मलबे को हटाती जेसीबी मशीन।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जगह नुकसान की सूचनाएं मिल रही हैं। पीड़ित परिवारों को दूसरे मकान में शरण दी गई है। नुकसान का जायजा लेकर प्रशासन ने प्रभावितों को आर्थिक सहायता के लिए चिह्नित करने का कार्य शुरू कर दिया है।
तहसीलदार विजय गोस्वामी ने बताया कि शनिवार को नेपाल सीमा से लगे रौंसाल में नरेश राम पुत्र दीवान राम के मकान को आंशिक क्षति पहुंची। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को बाराकोट के केदार सिंह पुत्र शेर सिंह, सूरी के प्रकाश चंद्र पुत्र शिरोमणि के मकान को नुकसान हुआ जबकि ढटीगांव के गोविंद राम पुत्र दीवान राम की गोशाला को नुकसान पहुंचा है।
तहसीलदार ने बताया कि आंशिक रूप से मकान को क्षति पहुंचने पर 5,200 रुपये और गोशाला के लिए 2,100 रुपये अनुदान दिया जा रहा है। मरोड़खान-घाट मोटर मार्ग पर भी कई जगह मलबा आने से वाहनों के संचालन में काफी परेशानियां हो रहीं हैं। एनएच की ओर से मशीनों के जरिये मोटर मार्ग में आए मलबे का साफ कराया जा रहा है।
विज्ञापन
सीमांत मंच में आंगन की दीवार टूटने से खतरा
चंपावत। सामाजिक कार्यकर्ता शेर सिंह महर ने बताया कि क्षेत्र में कई स्थानों में भूस्खलन और कटाव होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंच में एक आवासीय मकान की दीवार और आंगन की दीवार टूटने से मकान के पूरी तरह जमींदोज होने का खतरा पैदा हो गया है।