{"_id":"65de1994beb7a961c10b14c1","slug":"disaster-affected-people-are-running-around-the-department-for-electricity-connection-champawat-news-c-229-1-shld1010-105808-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बिजली कनेक्शन के लिए विभाग के चक्कर काट रहे आपदा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बिजली कनेक्शन के लिए विभाग के चक्कर काट रहे आपदा प्रभावित
Tue, 27 Feb 2024 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 27 Feb 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
बाराकोट के गल्लागांव विस्थापित ग्रामीणों के मकान जहां नहीं मिल पाए लोगों को बिजली के कनेक्शन। स
लोहाघाट (चंपावत)। दैवी आपदा की चपेट में आए बाराकोट ब्लाक के गल्लागांव के आपदा प्रभावित बिजली कनेक्शन के लिए दर-दर भटक रहे है। पीड़ित परिवारों ने जिला प्रशासन से बिजली कनेक्शन देने की गुहार लगाई है।
आपदा प्रभावित भूपाल सिंह बोहरा ने बताया कि वर्ष 2019 में आई दैवी आपदा में आठ लोगों के मकान खतरे की जद में आ गए थे। जिला प्रशासन ने आपदा पीड़ित मोहन सिंह, भूपाल सिंह, त्रिलोक सिंह, बजीर सिंह, मिलाप सिंह, दलीप सिंह, भूपाल सिंह, भवान सिंह के परिवारों को गांव के दमवाढुंगा में विस्थापित किया। इसके बाद आपदा मद से मिली धनराशि से प्रभावितों ने मकान बनाए हैं । बिजली कनेक्शन के लिए आपदा प्रभावित बिजली आफिस के चक्कर काट रहे हैं। बिजली न होने से वह अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर हैं। पीडि़त परिवार के लोगों ने बताया कि पूर्व में ऊर्जा निगम ने गृह प्रवेश के समय कनेक्शन देने की बात कही थी। दो माह बीतने के बाद भी कनेक्शन नहीं मिला है।
ऊर्जा निगम के अभियंता अशोक सिंह कुंवर ने बताया कि अभी तक एक उपभोक्ता का कनेक्शन के लिए आवेदन आया है। गांव में नए पोल लगने है। पोल से 40 मीटर की दूरी तक निशुल्क और 40 मीटर से अधिक दूरी पर 150 रुपये प्रति मीटर की दर से भुगतान करना होता है। इसकी जानकारी उपभोक्ताओं को दी गई है। धनराशि जमा होने पर पोल लगाकर कनेक्शन दिया जाएगा।