{"_id":"5cbf5237bdec221450547653","slug":"dirt-amber-in-rathia-ladhiya-river-bath","type":"story","status":"publish","title_hn":"रतिया-लधिया नदी के स्नानघाट में भी गंदगी का अंबार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतिया-लधिया नदी के स्नानघाट में भी गंदगी का अंबार
Tue, 23 Apr 2019 11:28 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूूराे चंपावत
अमर उजाला ब्यूूराे चंपावत
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Tue, 23 Apr 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
रतिया और लधिया नदी के संगम पर बने स्नानघाट में फैली गंदगी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रीठा साहिब के जोड़ मेले में चार सप्ताह से भी कम का समय बचा है, लेकिन यहां अभी तक कई अव्यवस्थाएं बनी हुई हैं। 16 मई से शुरू होकर चलने वाले तीन दिनी मेले में एक लाख से अधिक तीर्थ यात्री गुरुद्वारे में शीश नवाते हैं।
उत्तराखंड के अलावा पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित कई राज्यों के तीर्थयात्री दोपहिया और चार पहिया वाहन से यहां पहुंचते हैं। लेकिन रीठा साहिब को आने वाली सड़क की हालत कई जगह खस्ताहाल है। रीठा साहिब और भिंगराड़ा के बीच कई जगह पड़े पत्थर अभी भी नहीं उठ सके हैं। सड़क के किनारे एक निजी मोबाइल कंपनी द्वारा केबल बिछाने के चलते खोदे गए गड्ढों से आवाजाही में खतरा बना हुआ है। रीठा साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकने से पूर्व लधिया और रतिया नदी के संगम पर स्नान की परंपरा है। लेकिन इस संगम पर बने स्नान घाट में जगह-जगह गंदगी बनी हुई है। लोगों का कहना है कि नदी के किनारे फैली गंदगी से फिलहाल इसमें स्नान करना भी मुमकिन नहीं है। गुरुद्वारे के प्रबंधक बाबा श्याम सिंह का कहना है कि जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था और सड़क की हालत में सुधार जरूरी है।
कोट
रीठा साहिब की व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए जो भी जरूरी होगा, जल्द से जल्द किया जाएगा। सफाई के लिए जिला पंचायत और सड़क को ठीक करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है।
विज्ञापन
टीएस मर्तोलिया,अपर जिलाधिकारी, चंपावत।