{"_id":"6390d0ba141e1e2c821133e5","slug":"diploma-pharmacists-protest-against-mla-champawat-news-hld4844924166","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: विधायक के खिलाफ डिप्लोमा फार्मासिस्टों का हल्ला बोल न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: विधायक के खिलाफ डिप्लोमा फार्मासिस्टों का हल्ला बोल न
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय के बाहर लोहाघाट के खिलाफ नारेबाजी करते फार्मासिस्ट एशोसिएसन के पदाधिकारी। संवा?
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/ लोहाघाट। जिले के लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने जिलाध्यक्ष शिव विष्णु गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। फार्मासिस्टों ने आरोप लगाया कि लोहाघाट विधायक ने मंगलवार को उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में ड्यूटी में तैनात फार्मासिस्ट किरन के साथ अभद्रता की साथ ही अन्य अस्पताल कर्मियों के साथ भी अभद्रता की।
फार्मेसिस्ट संगठन का कहना था कि अगर विधायक को उप जिला चिकित्सालय के किसी कर्मचारी या प्रबंधन से किसी भी तरह की शिकायत थी तो वह सीएमएस और सीएमओ को कर सकते थे लेकिन उन्होंने सीधे अस्पताल में घुसकर कर्मचारियों के केबिन में उनके साथ अभद्रता की। इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने इसे कर्मचारियों का अपमान बताया और सीएमओ से इस पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में भूपेश जोशी, सतीश पांडेय, मनोज टम्टा, जगदीप राणा, तान सिंह आदि शामिल रहे।
उधर लोहाघाट उप जिला अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट किरन जोशी ने विधायक पर औचक निरीक्षण के दौरान उनसे अभद्रता का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर फार्मासिस्ट ने सीएमओ, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन, एसपी और महिला आयोग को पत्र लिखकर न्याय की मांग की है।
विज्ञापन
यह है मामला
कुछ रोगियों की ओर से उपजिला अस्पताल में पूरी दवा न मिलने की शिकायत किए जाने मंगलवार को विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में चीफ फार्मासिस्ट और फार्मासिस्ट के कक्ष बंद मिलने पर विधायक ने अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई थी। विधायक की सूचना पर एसडीएम रिंकू बिष्ट भी मौके में पहुंची थीं। फार्मासिस्ट किरन जोशी ने आरोप लगाया है कि विधायक ने उनके साथ अभद्रता की और गलत भाषा का प्रयोग किया।
फार्मासिस्ट की ओर से उन पर लगाए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। लोगों की समस्याओं का समाधान करना मेरी पहली प्राथमिकता है। अस्पताल से कम दवाएं देने की शिकायतों पर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान चीफ फार्मासिस्ट कक्ष और फार्मासिस्ट का कक्ष बंद मिला जिसकी जानकारी देने के बाद एसडीएम भी मौके पर पहुंचीं थी। डॉक्टरों के पूरी दवा लिखने के बाद स्टोर से कम दवा देने की भी पुष्टि हुई है। यदि लोगों की समस्याओं को उठाना अपराध है, ऐसा वह बार-बार करते रहेंगे।
- खुशाल सिंह अधिकारी, विधायक, लोहाघाट।