फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Diploma pharmacists performed in CMO office

बालातड़ी का 14 वर्षीय लाल, विज्ञापन फिल्म में मचा रहा है कमाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Diploma pharmacists performed in CMO office
विज्ञापन फिल्म में निर्मल भट्ट। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले की पाटी तहसील के लधियाघाटी क्षेत्र की ग्राम पंचायत बालातड़ी के जमलेक तोक निवासी 14 वर्षीय निर्मल भट्ट इन दिनों बहुराष्ट्रीय कंपनी कोको-कोला के विज्ञापन में धमाल मचा रहे हैं। निर्मल भट्ट ने एक ऐसे विज्ञापन में अभिनय किया है जो पहलवान बजरंग पूनिया के जीवन पर बना है। विज्ञापन में बजरंग पूनिया के बचपन की भूमिका निर्मल ने निभाई है।
विज्ञापन

यह विज्ञापन दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक कोका-कोला के मशहूर पेय ब्रांड थम्सअप के लिए बनाया गया है। इस विज्ञापन के लिए आवाज भोजपुरी सिनेमा के नामी कलाकार और गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने दी है। यह विज्ञापन इन दिनों जापान की राजधानी टोक्यो में चल रहे ओलंपिक को ध्यान में रखकर जारी किया गया है। निर्मल का थिएटर से पुराना नाता रहा है, इससे पहले वह तीन बार राष्ट्रीय नाट्य अकादमी (एनएसडी) दिल्ली से एक्टिंग वर्कशॉप कर चुके हैं।
विज्ञापन

निर्मल वर्तमान में दिल्ली में नौवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं तथा उनका सपना एक अच्छा कलाकार बनने का है। खाली समय में भी निर्मल घर पर ही अभिनय का पूर्वाभ्यास करते रहते हैं। उनके पिता हरीश भट्ट दिल्ली में शेयर मार्केट से जुड़ा खुद का रोजगार करते हैं। बेटे की उपलब्धि पर हरीश कहते हैं कि निर्मल अभिनय को लेकर जुनूनी है. हम कोशिश कर रहे हैं कि उसको सही दिशा में आगे बढ़ा पाएं। सबसे ज्यादा खुश उनकी मां माया देवी हैं, जो सबसे पहले एक्टिंग वर्कशॉप के लिए फॉर्म भरकर एनएसडी में जमा करने गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस लाख से ज्यादा बार देखे जा चुके हैं विज्ञापन
चंपावत। बजरंग पुनिया को लेकर बनाए गए विज्ञापन को थम्सअप ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है तथा अब तक इसके दो वर्जन आ चुके हैं। 10 लाख से ज्यादा बार इन विज्ञापनों को अब तक यूट्यूब पर देखा जा चुका है। इसके अलावा विज्ञापन को टीवी सहित अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नियमित दिखाया जा रहा है। अदाकारा आलिया भट्ट, कियारा आडवाणी, कटरीना कैफ, शाहरुख खान आदि के साथ कई बड़े ब्रांड के लिए निर्देशन कर चुके शशांक चतुर्वेदी उर्फ बॉब इस विज्ञापन के निर्देशक हैं।(संवाद)

हिंदी, अंग्रेजी के अलावा कुमाऊंनी भाषा में है अच्छी पकड़
चंपावत। मूल रूप से जिले के बालातड़ी निवासी निर्मल भट्ट हिंदी, अंग्रेजी के अलावा कुमाउंनी भाषा भी अच्छी तरह बोल लेते हैं। वह लगातार पहाड़ आते रहते हैं। कोको-कोला की ओर से विज्ञापन के लिए जब निर्मल को ऑफर मिला तो उस वक्त वह चंपावत में ही थे। फोन आने के बाद तुरंत निकले और आगरा में तीन दिन तक शूटिंग की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed