{"_id":"5ffdde068ebc3e30d26935bb","slug":"dimand-of-loan-champawat-news-hld4109222132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगौटी के पूर्व प्रधान का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगौटी के पूर्व प्रधान का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी
विज्ञापन
चंपावत कलक्ट्रेट में दूसरे दिन धरने में बैठे बगौटी के ग्रामीण।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। पर्यटन विभाग की होम स्टे योजना के तहत स्वीकृत कर्ज बैंक से दिलाने के लिए बगौटी ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान मोहन चंद्र पांडेय ने मंगलवार को दूसरे दिन भी धरना दिया। चार सूत्री मांगों को लेकर मोहन के समर्थन में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं समेत कई ग्रामीणों ने भी कलक्ट्रेट में धरना दिया।
धरने पर बैठे पूर्व प्रधान मोहन ने बताया कि सीमांत क्षेत्र के गांवों में केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का पात्र लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस कारण गांवों से लगातार पलायन बढ़ रहा है। क्षेत्र के पुलहिंडोला में भारतीय स्टेट बैंक की एकमात्र शाखा होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में संचालित बीएडीपी योजना में पशुपालन और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने, अन्य बैंकों की शाखाएं खोलने आदि मांगों को प्रमुखता से उठाया। पूर्व प्रधान के समर्थन में आप के राजेश बिष्ट, जीवन बिष्ट, रतन सिंह बिष्ट समेत ग्रामीण प्रताप सिंह, विक्रम सिंह कठायत, जीवन बिष्ट आदि ने धरना दिया।
डीएम ने आंदोलनकारी को दिया आश्वासन
चंपावत। धरने पर बैठे बगौटी के पूर्व प्रधान की ओर से उठाई गई विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए डीएम एसएन पांडेय ने आश्वासन दिया है। उन्होंने स्थानीय स्तर की समस्याओं के समाधान के साथ ही उच्चस्तरीय समस्याओं को शासन तक पहुंचाने का भरोसा दिलाकर धरना खत्म करने का अनुरोध किया है।