{"_id":"64b57a955f157d14fc071007","slug":"dilapidated-approach-road-of-forest-corporation-office-tanakpur-news-c-243-1-tnp1001-202-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: वन निगम कार्यालय का पहुंच मार्ग जीर्णशीर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: वन निगम कार्यालय का पहुंच मार्ग जीर्णशीर्ण
Mon, 17 Jul 2023 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 17 Jul 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। वन संपदा से मोटी कमाई करने वाले वन निगम के स्थानीय कार्यालय के पहुंच मार्ग बुरे हाल में है। विभाग मार्ग को ठीक नहीं करा रहा है। जीर्णशीर्ण हो चुके मार्ग के कारण निगम कर्मियों के साथ ही उनके परिजनों और कार्यालय आनेे वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर जगह-जगह बरसात का पानी भरा होने से गड्ढों का पता नहीं चल रहा है। कई लोग गड्ढों में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। निगम के डीएलएम (प्रभागीय लौंगिग प्रबंधक) विशन लाल का कहना है कि मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए निगम मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है। बजट मिलते ही मार्ग की दशा सुधारी जाएगी। संवाद
विज्ञापन