{"_id":"589375114f1c1bda10e802a3","slug":"dig-heard-the-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस उप महानिरीक्षक ने समस्याएं सुनीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस उप महानिरीक्षक ने समस्याएं सुनीं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
Updated Thu, 02 Feb 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
पुलिस उप महानिरीक्षक ने समस्याएं सुनीं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। पुलिस उप महानिरीक्षक अजय रौतेला ने बृहस्पतिवार को आयोजित पुलिस सम्मेलन में जवानों, अधिकारियों की समस्याएं सुनी। पुलिस लाइन में आयोजित सम्मेलन में उन्होंने सभी अधिकारियों, जवानों को विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कहा कि सभी जवान मुस्तैदी से चुनाव ड्यूटी निभाएं, किसी प्रकार के प्रलोभन में न आएं। हर प्रकार से तटस्थ रहें। उन्होंने जिले में अपराधों की समीक्षा की। लंबित 23 विवेचनाओं को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दो अभियुक्तों को जिला बदर करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरू ने बताया कि जिले में लाइसेंसी शस्त्र तेजी से जमा किए जा रहे हैं। कुल 818 लाइसेंसी शस्त्रों के सापेक्ष 783 शस्त्र जमा किए जा चुके हैं। इस दौरान सीओ वीर सिंह, राजन सिंह रौतेला, पीएस कफलिया, कोतवाल अरुण कुमार वर्मा, आरआई आरएम पांडेय, पेशकार एसएस गुसांई, लाइन मेजर दामोदर कापड़ी आदि थे। पुलिस उप महानिरीक्षक ने चुनाव के दौरान शराब बरामदगी पर चार जवानों को पुरस्कृत किया, जिसमें उप निरीक्षक हरीश आर्या, मनोज कुमार, कांस्टेबल प्रकाश मेहता, रणवीर सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन